Skip to main content

Posts

Showing posts from 2022
मैं रोज़ अपनी तन्हाई से लड़ता हूं भीड़ मैं अकेले होने से डरता हूँ सिर झुका के निकल जाता हूं गलीयों से जब लोगों के चेहरों पे सवालों को पढता हूँ  -Shally-

पर्वत

  पर्वत तू   अनंत   काल   से   अडिग   यहाँ   खड़ा   मैं   क्षण   बर   आके   तुझे   देखता   हूँ तू   भूत   भविष्य   से   परे   मैं   नश्वर  -  जलते ही    बुझने   को   बना   हूँ तू   मेरे   जीवन   के   बाद   भी   यहाँ   स्थिर   रहेगा और   मैं   कई   जन्मों   कई   रूपों   में   तेरा   साक्षात्कार   करके अपने   अनश्वर   होने   का   प्रमाण   दूंगा तेरा   भाग्य   स्थिर   होकर   जीवन   दर्शन   करना और   मेरा   घूम   घूम   कर    --  शैली --
मैं राख से जन्मा , और  ख़ाक  में मिटता रोज़ सुबह उगता, फिर रात में ढलता आकाश की ऊंचाई से समुद्र की गहराई में मैं अनंतकाल से भविष्य की हर कहानी में मैं जन्म मरण के बीच कहीं सिमटा मैं सवालों जवाबों के बीच कहीं उलझा मैं आज और कल मैं कहीं भटकता मैं रोज़ गिरता और फिर संभालता मैं खुद में खुद को खोजता ओर भटकते हुए फिर खुद से जा मिलता मैं राहगीर और मैं ही मंज़िल मैं रोज़ जन्म लेता और हजार मौत मरता - शैली -